बीजेपी से बढ़ती नजदीकियों की अटकलों के बीच हार्दिक पटेल ने बदला ट्विटर बायो, कांग्रेस पार्टी का नाम हटाया

By अभिनय आकाश | May 02, 2022

कांग्रेस गुजरात के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने सोमवार को पार्टी से बाहर होने की अटकलों के बीच अपने ट्विटर, व्हाट्सएप और टेलीग्राम बायो से  पार्टी का नाम हटाया।  इतना ही नहीं, उन्होंने भगवा शॉल वाली को भी बदल दिया है।  इससे पहले, भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में पटेल ने कहा था कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है। हार्दिक पटेल का नया ट्विटर बायो गौरवान्वित भारतीय देशभक्त, एक बेहतर भारत के लिए प्रतिबद्धसामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धू पर एक्शन लेगी कांग्रेस! पंजाब प्रभारी ने सोनिया को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग की

बीजेपी से नजदीकियां

हार्दिक पटेल के भाजपा की प्रशंसा करने वाले बयानों ने पार्टी के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों की अटकलों को तेज किया था। पाटीदार नेता ने कई मौकों पर भाजपा द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना की और कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी गुजरात में मजबूत हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को गुजरात में मजबूत बनने के लिए अपने निर्णय लेने के कौशल पर काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही पटेल ने कहा था कि भाजपा ने जो हाल के फैसले राजनीतिक रूप से लिए हैं, हमें स्वीकार करना होगा कि उनके पास इस तरह के कदम उठाने की ताकत है। मेरा मानना ​​है कि उनका पक्ष लिए बिना या उनकी प्रशंसा किए बिना, हम कम से कम सच्चाई को स्वीकार कर सकते हैं।  भाजपा में शामिल होने की अपनी योजना के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस नेता ने पिछले हफ्ते कहा कि सिर्फ इसलिए कि उन्होंने भाजपा की प्रशंसा की इसका मतलब यह नहीं है कि वह पार्टी में शामिल हो रहे थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा कर रही है राज ठाकरे का इस्तेमाल, नाना पटोले बोले- भोंगा को लेकर महाराष्ट्र में शुरू तमाशा को बंद करो

'मैं राहुल गांधी से नाराज नहीं हूं'

अपने और कांग्रेस पार्टी के बीच बढ़ती दरार की अफवाहों के बीच, कांग्रेस नेता ने पिछले हफ्ते इस पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वह राहुल गांधी से नाराज नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि हमारी चिंता प्रदेश की जनता को लेकर है। मेरी नाराजगी राहुल जी और प्रियंका जी से नहीं है। मेरी नाराजगी स्टेट लीडरशीप से है। स्टेटलीडरशिप ने ईमानदारी से जो हमारा उपयोग होना चाहिए वो आजतक नहीं किया।

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़