हार्दिक पटेल का कांग्रेस से इस्तीफा, पार्टी नेताओं पर लगाए बड़े आरोप, CAA-NRC को लेकर कही यह बात

By अंकित सिंह | May 18, 2022

3 दिनों तक राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर का आयोजन किया। इस चिंतन शिविर में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। लेकिन इस चिंतन शिविर से अमृत निकला की नहीं निकला, इसका पता तो बाद में लगेगा। लेकिन कांग्रेस की स्थिति कुछ बदलती दिखाई नहीं दे रही है। एक और कांग्रेस नेता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वह है हार्दिक पटेल। गुजरात चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अपने इस्तीफे के साथ ही हार्दिक पटेल ने कहा कि अब सकारात्मक रूप से काम कर सकूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम एक चिट्ठी भी लिखी है। हालांकि, हार्दिक पटेल को लेकर कई दिनों से अटकलों का बाजार गर्म था। कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: यूपी-बिहार तो यूं ही है बदनाम, पूरे भारत में सबसे ज्यादा इस प्रदेश में है जातिवाद की राजनीति का बोलबाला

दरअसल, हार्दिक पटेल कांग्रेस में अपने रोल को लेकर नाराज चल रहे थे। सोनिया गांधी को लिखे पत्र में हार्दिक पटेल ने कहा कि पिछले लगभग 3 वर्षों से मैंने यही पाया है कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ विरोध की राजनीति तक ही सीमित रह गई है जबकि देश के लोगों को विरोध नहीं, एक विकल्प चाहिए जो उनके बारे में सोचता हो। इतना ही नहीं, हार्दिक पटेल ने तो यह भी कह दिया कि अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर हो, सीएए-एनआरसी का मुद्दा हो, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना हो अथवा जीएसटी लागू करने जैसे निर्णय हो, लंबे समय तक देश इनका समाधान चाहता था और कांग्रेस पार्टी इसमें एक बाधा बनने का काम करती रही। इसके साथ ही हार्दिक पटेल ने यह भी लिख दिया कि भारत देश को गुजरात हो या मेरा पटेल समाज हो, हर मुद्दे पर कांग्रेस का स्टैंड सिर्फ केंद्र सरकार का विरोध करने तक ही सीमित रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावी राज्यों में कांग्रेस को इसलिए रिजेक्ट किया गया क्योंकि पार्टी का नेतृत्व जनता के समक्ष एक बेसिक रोडमैप प्रस्तुत नहीं कर पाया। 

इसे भी पढ़ें: औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं जिग्नेश मेवानी ! हार्दिक पटेल को लेकर कही यह अहम बात

कुछ दिन पहले ही अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस पार्टी और चुनाव चिन्ह हटाने वाले हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में किसी भी मुद्दे के प्रति गंभीरता की कमी एक बड़ा मुद्दा है। हार्दिक पटेल ने साफ तौर पर कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस के बड़े नेताओं ने जानबूझकर गुजरात की जनता के मुद्दों को कमजोर किया और बदले में स्वयं बड़े आर्थिक फायदे उठाए हैं, यह सभी को पता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर बिकने का आरोप लगाया और कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है परंतु वरिष्ठ नेताओं का इस प्रकार से बिग जाना प्रदेश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है। इसके साथ उन्होंने विश्वास जताया है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। जनता से मिले प्रेम का ऋण चुकाने के लिए मैं सदैव प्रयास करता रहूंगा। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी से बढ़ती नजदीकियों की अटकलों के बीच हार्दिक पटेल ने बदला ट्विटर बायो, कांग्रेस पार्टी का नाम हटाया

गुजरात में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान हार्दिक पटेल एक अहम फैक्टर बनकर उभरे थे। हार्दिक पटेल के नेतृत्व में हुए पाटीदार आंदोलन की वजह से भाजपा की सीटें कम भी हुई थी। यही कारण था कि कांग्रेस ने उन्हें अपने साथ लिया था। हालांकि अब हार्दिक पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि हार्दिक पटेल का राजनीतिक करियर किस ओर रूख करेगा। जानकारी के मुताबिक हार्दिक पटेल से भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ने संपर्क करने की कोशिश में है। पटेल समुदाय के बीच हार्दिक पटेल की अच्छी पकड़ है। गुजरात चुनाव को देखते हुए पार्टियों के लिए हार्दिक पटेल फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़