हार्दिक के उपलब्ध नहीं होने पर तीसरे तेज गेंदबाज को खिलाना मजबूरी: कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

नेपियर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप में आदर्श गेंदबाजी संयोजन के लिए मंगलवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में आलराउंडर हार्दिक पंड्या की मौजूदगी के महत्व पर जोर दिया। टीवी शो के दौरान महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए पंड्या को जांच लंबित रहने तक निलंबित किया गया है। बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला से पहले भारत को तीसरे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हार्दिक के विकल्प के तौर पर खेले खलील अहमद और मोहम्मद सिराज के खिलाफ आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहले दो एकदिवसीय मैचों में आसानी से रन बटोरे थे जबकि विजय शंकर ने मेलबर्न में निर्णायक मैच में छह ओवर किफायती गेंदबाजी की।

यह भी पढ़ें: रोनाल्डो करोड़ों डालर के कर घोटाले मामले में कोर्ट में पेश होंगे

हार्दिक की अनुपस्थिति पर कोहली ने कहा, ‘‘मेरे तीन गेंदबाजों का समर्थन करना हो या एशिया कप, ऐसा तभी हुआ जब हार्दिक उपलब्ध नहीं था। हमें तीन तेज गेंदबाजों को खिलाना पड़ा। जब भी आलराउंडर उपलब्ध होता है आप तीसरे तेज गेंदबाज के बारे में नहीं सोचते जब तक कि हालात पूरी तरह से स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ नहीं हों।’’ कप्तान ने कहा कि श्रृंखला जीतना महत्वपूर्ण है लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए वह टीम संयोजन को लेकर लचीलापन दिखाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जीतना हमेशा काफी महत्वपूर्ण होता है लेकिन इस समय मुख्य चीज यह है आतुरता नहीं दिखाई जाए। ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल होना जरूरी है, विश्व कप से पहले टीम के रूप में सुधार के लिए धैर्य और सामूहिक प्रयास जरूरी है।’’ कोहली ने संकेत दिए कि श्रृंखला के दौरान कुछ खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है जिससे युवा शुभमन गिल को मौका मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow