सेंट लुईस रैपिड ऑनलाइन शतरंज में भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा की जीत से शुरूआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2020

चेन्नई। भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा सेंट लुईस रैपिट और ब्लिटज आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट के तीन दौर के बाद आर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर लेवोन आरोनियन के साथ शीर्ष पर हैं। भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर लेइनियेर डोमिनिगुएज के खिलाफ जीत के साथ शुरूआत की।

इसे भी पढ़ें: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का 86 साल की उम्र में निधन

इसके बाद ईरान के अली रजा फिरोजा केसाथ ड्रा खेला। तीसरे दौर में उन्होंने रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक को 41 चालों में हराया। विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन तीन अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। हिकारू नकामूरा को हराने के बाद उन्हें रूस के इयान नेपोनियाश्चि से पराजय झेलनी पड़ी लेकिन तीसरे दौर में वेसली को हराया। हरिकृष्णा का सामना अब नेपोनियाश्चि से होगा जिसके बाद आरोनियन और कार्लसन से खेलना है।

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज