CWG 2022: भारत की महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मामले में धोनी, रोहित और विराट को भी पछाड़ा, PAK के खिलाफ बनाए ये रिकॉर्ड

By निधि अविनाश | Aug 01, 2022

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। मैच की ओपनिंग स्मृति मंधाना ने की और इसमें उन्होंने शानदारी पारी खेली। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत की अब सेमीफाइनल में खेलने की उम्मीद है। बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद हरमनप्रीत दिग्गज पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस मामले में पछाड़ दिया है।
हरमनप्रीत कौर ने बनाया ये रिकॉर्ड
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टी-20 क्रिकेट की कुल 42वीं जीत दर्ज की गई और इसी के साथ हरमनप्रीत सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गईं हैं। वहीं धोनी की कप्तानी में भारत ने 71 मुकाबले खेले जिसमें से टीम इंडिया की 41 जीत दर्ज हुई। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 30 मैच और रोहित की कप्तानी में 27 ही मैच जीते हैं। 33 साल की हरमनप्रीच कौर ने अपनी कप्तानी से इन तीनों दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ दिया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर