डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में हिस्सा लेने से पहले Harris की लोकप्रियता में हुआ इजाफा

By Prabhasakshi News Desk | Aug 19, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी में उत्साह और अमेरिकियों के बीच अपनी लोकप्रियता में वृद्धि के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। ‘एसोसिएटेड प्रेस-एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च’ के एक नए सर्वेक्षण के मुताबिक, अमेरिका के लगभग आधे वयस्क (48 प्रतिशत) हैरिस के बारे में बहुत या कुछ हद तक अनुकूल दृष्टिकोण रखते हैं। गर्मी की शुरुआत में ऐसे अमेरिकियों की संख्या 39 प्रतिशत थी, लिहाजा अब इसमें वृद्धि देखी गई है। 

डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन सोमवार से शुरू हो रहा है। सम्मेलन के दौरान हैरिस (59) बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए भाषण देंगी। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, जिसके लिए डेमोक्रेटिक पार्टी ने हैरिस को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा।

प्रमुख खबरें

गिरते Rupee को बचाने के लिए RBI का बड़ा एक्शन, Banks की Forex Position पर लगाई सख्त लिमिट

देश में रसोई गैस की किल्लत, Indian Oil ने Iran से खरीदा LPG का बड़ा कंसाइनमेंट

Cristiano Ronaldo के बिना बेदम दिखी Portugal Team, Mexico के खिलाफ नहीं कर सकी एक भी गोल

PSL में बड़ा Controversy, फखर जमां की चीटिंग पर मचा घमासान, एक गलती से हारी टीम.