डोनाल्ड ट्रंप का दावा, कमला हैरिस बनाना चाहती हैं देश की पहली महिला राष्ट्रपति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि कमला हैरिस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनाना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि यह कारण ‘पर्याप्त’ है जिसके चलते वे उनके प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के पक्ष में मतदान नहीं करें। राष्ट्रपति पद का चुनाव मंगलवार को होने वाला है। इसकी पूर्वसंध्या पर चुनावी नजरिये से अहम विस्कोंसिन राज्य के केनोशा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘ वह बहुत शानदार महिला हैं, वह पहली महिला राष्ट्रपति बनना चाहती हैं। मैं ऐसा नहीं मानता। मैं ऐसा नहीं मानता, आप जानते हो, यह एक वाजिब कारण है कि सोए हुए जो के पक्ष में भी मतदान नहीं करें, सही? आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं।’’

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया