Gujarat के उपमुख्यमंत्री Harsh Sanghavi ने Glasgow में योग सत्र में लिया हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी 2030 में अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की बारीकियां सीखने के लिए ग्लास्गो गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं और उन्होंने शुक्रवार को वहां आयोजित एक योग सत्र में हिस्सा लिया। सांघवी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ग्लास्गो में दिन की शुरुआत भारतीय-स्कॉटिश योगियों के साथ की। यह ताजगी और ऊर्जा देने वाला योग सत्र था जिसने दिखाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग किस तरह एक वैश्विक आंदोलन बन गया है।

अहमदाबाद 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी गर्व के साथ करेगा। ’’ साघवी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई भी दी।

प्रमुख खबरें

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब