Lockup 2 में Harshad Chopda का सनसनीखेज खुलासा, बोले- Ramp Walk के बाद मैं डरकर भाग गया था

By एकता | Jul 02, 2026

टीवी के मशहूर एक्टर हर्षद चोपड़ा इन दिनों रियलिटी शो लॉकअप 2 में नजर आ रहे हैं। शो में उनके बेहतरीन खेल और बेबाक अंदाज को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच शो के हालिया एपिसोड में हर्षद ने अपनी निजी जिंदगी और अतीत से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

इसे भी पढ़ें: 5 जुलाई को मुंबई की इस लोकेशन पर होगी Aamir Khan की शादी, Bollywood का कोई Star नहीं होगा शामिल

अतीत की घटना का डर आज भी है बरकरार

हर्षद चोपड़ा ने धीरज को अपने इस डर की वजह बताते हुए अतीत का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, "मैंने अपने करियर में सिर्फ एक बार रैंप वॉक की थी, लेकिन मुझे उसके पैसे भी नहीं मिले क्योंकि पैसे लेने के लिए उस इंसान के घर जाना था। मैं डर के मारे वहां से सीधा भाग गया था।"

हर्षद ने आगे बताया, "अभी कुछ दिनों पहले ही मैं उस इंसान से दोबारा मिला था। उस समय मैं शूटिंग का बहाना बनाकर भागा था, जबकि उसे पता था कि शूट कैंसिल हो चुका है। मुझे समझ नहीं आता था कि उस स्थिति का सामना कैसे करूं। हाल ही में जब मैं उससे मिला, तो मैंने अपनी उस हरकत के लिए माफी भी मांगी। इसी पुरानी घटना की वजह से मुझे सहज होने में थोड़ा समय लगता है।"

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ KSTP प्रोजेक्ट में विजिलेंस जांच के आदेश

Mustard Oil और सोयाबीन की कीमतों में उछाल, मूंगफली व पाम तेल के भाव लुढ़के

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब