चयन मेरे हाथ में नहीं है, विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने पर बोले हर्षल पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने से भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल विचलित नहीं है और उनका कहना है कि चयन उनके हाथ में नहीं हैं। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे कभी पछतावा नहीं रहा। मैने अपने जीवन में समय के अनुसार अपनी ओर से सबसे सही फैसले लेने की कोशिश की हैं। जहां तक चयन की बात है तो वह मेरे हाथ में नहीं है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं क्लब टीम के लिये खेलूं या आईपीएल टीम के लिये या देश के लिये या फिर हरियाणा के लिये , मैं बल्ले और गेंद से सकारात्मक योगदान देना चाहता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: मेरठ : किसान मजदूर संगठन के मेरठ कमिश्नरी पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

हम लगातार इसी तरह का खेल दिखाना चाहते हैं।’’ हर्षल ने मुंबई के आक्रामक हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड के विकेट को बेहद संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने टीम बैठक में भी बात की थी कि पोलार्ड जैसा बल्लेबाज बाहर की तरह जाने वाली गेंद को छोड़ेगा नहीं लेकिन यॉर्कर डालने पर वह चूक सकता है। मैने उसे चकमा देने की कोशिश की और कामयाब रहा।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता