अपनी शादी टालकर कोरोना मरीजों की निस्वार्थ सेवा में लगीं हैं डॉ हर्षिता द्विवेदी

By प्रणव तिवारी | May 24, 2021

गोरखपुर।  बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कोविड वार्ड में तैनात अपनी ड्यूटी देने वाली गोरखपुर की डॉक्टर हर्षिता द्विवेदी ने अपनी शादी टालकर  कोविड संक्रमितों की सेवा करने का निर्णय लिया था। जिसके फलस्वरूप उन्हें गोरखपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल और प्रदेश के साथ-साथ देश भर में बधाइयों का तांता लग गया था लेकिन डॉ हर्षिता द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के समझौते तो सभी डॉक्टरों ने किया है लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य पर प्रशंसा मिल रही है वह गर्व की बात है साथ ही में उन्होंने बताया कि कोविड वार्ड में ड्यूटी करते वक्त पीपीई किट पहनना और ड्यूटी करना कितना मुश्किल होता है ।

इसे भी पढ़ें: नारद मामला: अदालत ने मामला स्थगित करने के सीबीआई के अनुरोध को अस्वीकार किया

पीपीई किट में काम करना और 8 घंटे लगातार अपनी ड्यूटी देना तथा बिना खाये पिये कार्य करना आम बात नहीं है उन्होंने एक और फोटो साझा करते हुए कहा कि वह उसमें एक गर्भवती महिला की सेवा कार्य में लगी हुई हैं जो कि कोरोना संक्रमित भी है उन्होंने कहा कि यह चैलेंज उन्होंने स्वीकार किया है कि उस महिला की देखभाल तथा उसके होने वाले बच्चे की देखभाल वे स्वयं करेंगी |

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य