हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस पर विशेष सत्र की घोषणा, डॉ. अम्बेडकर को किया नमन

By अभिनय आकाश | Nov 26, 2025

हरियाणा विधानसभा में बुधवार को संविधान दिवस श्रद्धा एवं गंभीरता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रियों एवं विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संविधान दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों की दूरदर्शिता और अथक प्रयासों ने देश को एक सशक्त और प्रगतिशील संविधान का उपहार दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान भारत के राष्ट्रीय जीवन का आधार है और इसी मार्गदर्शक ढाँचे के माध्यम से देश ने स्वतंत्रता के बाद से विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है।

प्रमुख खबरें

भारत की दहशत में सरहद- महायुद्ध की आहट! पाकिस्तान में घुसे अफगान लड़ाकू विमान, भीषण बमबारी से दहला बलूचिस्तान!

National Doctors Day 2026: 1 जुलाई को क्यों मनाते हैं? जानें Dr. B.C. Roy से जुड़ा इतिहास और इस साल की खास Theme

GST Day 2026: एक राष्ट्र, एक कर के 9 साल पूरे, जानिए कितना बदला India का Tax System

पीएम मोदी की ईरान के राष्ट्रपति पेज़ेश्कियन से फोन पर बातचीत, होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही की स्वतंत्रता पर दिया जोर