Haryana: भूपिंदर सिंह हुड्डा का आरोप, कई जगहों पर रोकी गई वोटों की गिनती, अंतिम गोल हम करेंगे

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा चुनाव के नतीजों में हरियाणा पीछे होती दिखाई दे रही है। हालांकि, कांग्रेस का दावा है कि उसे बहुमत हासिल होगा। पूर्व सीएम और गढ़ी सांपला-किलोई से कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि भूपिंदर सिंह हुड्डाने कहा कि मेरे पास जो इनपुट है, उसके मुताबिक हम बहुमत को छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कई सीटें हैं जो हमने जीती हैं। लेकिन वही अभी अपडेट होना बाकी है। उन्होंने कहा कि मेरे पास खबर है कि कई जगहों पर गिनती रोक दी गई है। हमें बहुमत मिल रहा है। यह एक खेल है, गेंद कभी इधर होती है, कभी उधर लेकिन अंतिम गोल हम करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Congress से बदला लेने के लिए हरियाणा में AAP ने उतारे उम्मीदवार, प्रदेश में खाता भी नहीं खुलने पर स्वाति मालीवाल ने कसा तंज

मतगणना आरंभ होने के तत्काल बाद जब रुझानों में कांग्रेस हरियाणा में भारी बढ़त बनाती तथा जम्मू-कश्मीर में अपनी सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ बहुमत की तरफ बढ़ती दिखाई दी तो कांग्रेस कार्यकताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने जोश-जोश में पटाखे भी छोड़ डाले तो कुछ ने जलेबियां भी बांटीं और फिर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल भी बना दिया गया। हरियाणा के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान राहुल गांधी के जलेबी से जुड़े एक बयान की खूब चर्चा हुई थी। इसी पृष्ठभूमि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलेबियां बांटनी शुरू कर दीं। मतगणना के करीब डेढ़ घंटे बाद जब हरियाणा के रुझानों में उलटफेर होना शुरू हुआ तो कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह कम होता चला गया। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण