हरियाणा बोर्ड उर्दू प्रश्नपत्र लीक मामला : 12वीं कक्षा का छात्र गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2024

हरियाणा की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में उर्दू का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक हालांकि 12वीं कक्षा के छात्र को जांच में शामिल होने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उर्दू के प्रश्नपत्र की एक प्रति प्रकाशित होने के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उर्दू की परीक्षा रद्द कर दी थी। पुलिस ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक करने वाले छात्र, उसके रिश्तेदार मुश्ताक, परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक अनवर हुसैन, अधीक्षक रविंदर कुमार और पर्यवेक्षक विक्रम के खिलाफ हरियाणा सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के अलावा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत नूंह सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत