By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2025
हरियाणा मंत्रिमंडल ने शहीद सैनिकों और अर्द्धसैन्य बलों के जवानों के बच्चों के लिए एक खास छात्रवृत्ति योजना शुरू करने के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संकल्प पत्र में सशस्त्र बलों के शहीदों के बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने का वादा किया था।
इस योजना के तहत कक्षा 6 से 12 वीं तक के छात्रों को सालाना 60,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। स्नातक करने वालों के लिए छात्रवृत्ति राशि 72,000 रुपये प्रति वर्ष होगी, जबकि स्नातकोत्तर छात्रों को सालाना 96,000 रुपये मिलेंगे।