काफिले को छोडक़र बैलगाड़ी में सवार हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

By Prabhasakshi News Desk | Aug 28, 2024

जींद । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद के निडानी गांव से गुजरते समय अपने काफिले को छोडक़र सड़क से गुजर रही एक बैलगाड़ी में सवार हो गए। सैनी की बैलगाड़ी की सवारी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आयी है। सैनी ने इस दौरान ना केवल बैलगाड़ी की सवारी की, बल्कि बैलगाड़ी स्वयं हांकी भी। हालांकि इस दौरान वह महिला सैनी के बगल में बैठी रही जिसकी वह बैलगाड़ी थी। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी बैलगाड़ी में सवार थे। इस दौरान सैनी ने बैलगाड़ी में सवार गांव की कृषि क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं से बातचीत करके उनकी समस्याओं को जाना। उसके बाद जींद से मुख्यमंत्री समालखा के लिए निकल गए। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री सैनी की एक खोखे पर खुद चाय बनाकर पीने के अलावा वहां मौजूद अन्य लोगों को चाय पिलाने का एक वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आयी थी।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड