हरियाणा : सीएम खट्टर ने हिसार और पानीपत में किया कोविड अस्पतालों का उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

हिसार/पानीपत। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को हिसार और पानीपत में 500-500 बिस्तर वाले दो कोविड अस्पतालों का उद्घाटन किया। इन दोनों अस्पतालों का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की मदद से किया गया है। खट्टर ने हिसार में एक स्कूल परिसर में चौधरी देवी लाल संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके बाद पानीपत रिफाइनरी के नजदीक बाल जतन गांव में गुरु तेग बहादुर संजीवनी अस्पताल का उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें: इजराइल के हमले में 26 लोगों की मौत, गाजा सिटी में कई इमारतें जमींदोज

पानीपत में निर्मित कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री खट्टर के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन करने के बाद प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशेन रोजाना इस अस्पताल को 15 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की करेगा।’’ खट्टर ने कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से आंदोलन समाप्त करने की भी अपील की।

प्रमुख खबरें

अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते Rahul Gandhi, TMC Symbol Freeze पर Sudhanshu Trivedi का तीखा तंज

TMC के चुनाव चिह्न पर रोक में देरी पर Bengal Congress ने Election Commission की नीयत पर उठाए सवाल

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

Bank of Maharashtra के 50 करोड़ डॉलर के विदेशी Bond को मिलीं 3 गुनी बोलियां