आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने कराया सुरक्षित प्रसव, पेश की सेवा की मिशाल

Emergency service 108 ambulance
दिनेश शुक्ल । May 16 2021 7:34PM

प्रोजेक्ट हेड जितेन्द्र शर्मा ने बताया आपातकालीन सेवा 108 कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से जच्चा एवं बच्चा की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। हमारे जिकित्सा 108 के कर्मचारी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ हर चिकित्सा आपातकालीन स्थिति में लोगों की सेवा में तत्पर है।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस की मदद से तहसील नजीराबाद के ग्राम कालापाठा की एक गर्भवती महिला का स्थानीय महिलाओं की मदद से एंबुलेंस कर्मचारी ने सुरक्षित प्रसव करवाया।आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस के मार्केटिंग मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया नजीराबाद एम्बुलेंस लोकेशन को रविवार सुबह करीब 11.35 को कालापाठा गांव का कॉल आया था। जिस पर तुरंत ही 108 एंबुलेंस गांव के लिए रवाना हुई और जब एंबुलेंस महिला को लेकर नजीराबाद हॉस्पिटल की तरफ की आ रही थी, तब रास्ते में मस्जिद गढ़ के पास जंगल में महिला को अधिक पीड़ा होने के कारण एंबुलेंस के इएमटी रोहित शर्मा ने सुरक्षित डिलीवरी कराई। महिला की उम्र करीब 26 साल है।


वही अचानक हुए इस प्रसव के दौरान 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई। वही महिला का प्रसव उपरांत महिला और बच्चे को सुरक्षित नजीराबाद अस्पताल छोड़ा गया। 108 के ईएमटी रोहित शर्मा एवं पायलट जगदीश की स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशंसा की। वही मध्य प्रदेश एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के प्रोजेक्ट हेड जितेन्द्र शर्मा ने बताया आपातकालीन सेवा 108 कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ से जच्चा एवं बच्चा की जान बचाकर सराहनीय कार्य किया है। हमारे जिकित्सा 108 के कर्मचारी पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ हर चिकित्सा आपातकालीन स्थिति में लोगों की सेवा में तत्पर है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़