पेगासस प्रकरण: हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने राजभवन जाने से उन्हें रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2021

चंडीगढ़। विधायकों समेत कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेताओं ने पेगासस जासूसी विवाद के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यहां प्रदर्शन किया और जब उन्होंने राजभवन की ओर कूच करने का प्रयास किया, तब उन्हें पुलिस ने रोक दिया। पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, लेकिन जब वे राजभवन की ओर जाने का प्रयास करने लगे तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: पुलिसकर्मी की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी

उन्होंने यह भी दावा किया कि जासूसी प्रकरण के संभावित पीड़ितों में शामिल राहुल गांधी सरकार के लिए इसलिए निशाना बन गये क्योंकि वह लोक महत्व के कई मुद्दे उठाते रहे हैं। इस बीच, इस प्रदर्शन में विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गैर मौजूदगी के बारे में जब बंसल से पूछा गया तो उन्होंने संवाददताओं से कहा कि उन्होंने बता दिया था कि वह नहीं आ पायेंगे क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें स्वास्थ्य आधार पर कुछ दिनों के लिए आराम की सलाह दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी