Haryana: कांग्रेस मानसून सत्र में नूंह हिंसा, बाढ़, बेरोजगारी का मुद्दा उठाएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2023

चंडीगढ़। हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस अगले सप्ताह शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में नूंह हिंसा, राज्य में बाढ़ के हालात और बेरोजगारी का मुद्दा उठाएगी। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। आगामी सत्र के एजेंडे और रणनीति पर चर्चा के लिए बुधवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी कर्मचारियों, किसानों और अन्य वर्गों के अलावा संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) का मुद्दा भी उठाएगी। बैठक में हुड्डा ने कहा कि नूंह और हरियाणा के अन्य स्थानों में हिंसा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जननायक जनता पार्टी (जजपा) गंठबंधन सरकार की ‘विफलता’ का परिणाम थी।

प्रमुख खबरें

Asian Games: North Korea की री सोंग गम से होगा Mirabai Chanu का कड़ा मुकाबला

GFR Media बंद करेगी Puerto Rico के दो अखबारों का प्रिंट संस्करण, केवल डिजिटल रहेंगे चालू

Vande Mataram विवाद पर म्यूजिशियन TM Krishna की याचिका, Supreme Court ने केंद्र से मांगा जवाब

Asian Games 2026: Indian Women Cricket Team ने Sri Lanka को 147 रनों से हराकर जीता Gold Medal