Haryana Election: BJP के घोषणापत्र को कांग्रेस ने बताया झूठ का पुलिंदा, भूपिंदर हुड्डा बोले- हमारा कॉपी-पेस्ट है

By अंकित सिंह | Sep 19, 2024

हरियाणा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। हालांकि, भाजपा के घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस के नेता इसे कॉपी-पेस्ट बता रहे हैं। एलओपी और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा भाजपा के घोषणापत्र पर कहा कि यह हमारा कॉपी-पेस्ट है। उन्होंने दावा किया कि हमने कहा है कि उनके सभी झूठे वादे हैं। 2005 और 2009 के हमारे घोषणापत्रों को देखें, हमने अपने सभी वादे पूरे किए। 2014 और 2019 के उनके घोषणापत्रों को देखें - उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने झूठा 'घोषणा पत्र' बनाया। यह झूठ का पुलिंदा है।

भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलें खरीदने और राज्य के प्रत्येक अग्निवीर को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया है। नड्डा ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने देश भर के किसी भी सरकारी मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों से संबंधित हरियाणा के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटर देने का भी वादा किया।

इसे भी पढ़ें: उनके दिल में खिलाड़ियों के लिए प्यार नहीं... विनेश फोगाट ने PM Modi और बृजभूषण शरण सिंह पर साधा निशाना

घोषणापत्र जारी होने से पहले सैनी ने कहा कि संकल्प पत्र में युवाओं, गरीबों, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में हरियाणा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। उन्होंने पिछली सरकारों के दौरान हुए कथित भ्रष्टाचार और घोटालों का जिक्र करते हुए कहा, आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं हरियाणा बदल गया है और अंतर स्पष्ट है।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा