Haryana Elections: राहुल गांधी के ऑफर पर AAP की 'हां', संजय सिंह बोले- केजरीवाल करेंगे अंतिम फैसला

By अंकित सिंह | Sep 03, 2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन के इच्छुक हैं। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के दौरान आप के साथ गठबंधन की संभावना पर हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की राय मांगी। आपको बता दें कि कांग्रेस और आप ने हरियाणा, गुजरात, गोवा, दिल्ली और चंडीगढ़ में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, दिल्ली और हरियाणा में आप ने अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ने ला ऐलान कर दिया।

 

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: इस सीट से चुनाव लड़ेंगे भूपिंदर हुड्डा, क्या कांग्रेस विनेश फोगाट को बनाएगी उम्मीदवार?


हालांकि, राहुल गांधी के सुझाव का आप ने स्वागत किया है। आप सांसद संजय सिंह ने इसको लेकर कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं। हमारी प्राथमिकता बीजेपी को हराना है। उन्होंने कहा कि हमारे हरियाणा प्रभारी संदीप पाठक और सुशील गुप्ता इस पर चर्चा करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे और इसके बारे में अरविंद केजरीवाल को सूचित करेंगे और उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा। पिछले महीने, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए आप के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया था और कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में एक मजबूत खिलाड़ी है, और अकेले चुनाव लड़ेगी। 

 

इसे भी पढ़ें: Faridabad crime: 12वीं के छात्र को समझा गौ तस्कर, पांच गौरक्षकों ने कार से पीछा फिर गोली मार कर उतारा मौत के घाट


इस साल की शुरुआत में, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी अपने दम पर सभी 90 सीटों पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस बीच, सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को उनके गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई से मैदान में उतारा जा सकता है, जबकि राज्य कांग्रेस प्रमुख उदय भान होडल से चुनाव लड़ सकते हैं। हरियाणा, जिसमें 90 विधानसभा सीटें हैं, 5 अक्टूबर को मतदान होगा। परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत