Haryana Elections: CM Saini का दावा, तीसरी बार बीजेपी को वोट देगी जनता, बहुमत से सरकार बनाएंगे हम

By अंकित सिंह | Sep 05, 2024

हरियाणा में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। इन सबके बीच हरियाणा के सीएम और भाजपा नेता नायब सिंह सैनी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता तीसरी बार बीजेपी को वोट देगी और हम भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। राज्य में डबल इंजन की सरकार ने बड़े पैमाने पर काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का दृष्टिकोण है और मुझे हरियाणा के लोगों पर पूरा भरोसा है कि वे इस दृष्टिकोण का समर्थन करेंगे और इसे दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ाएंगे।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा भाजपा में भगदड़! कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला का इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से हैं नाराज, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाने के साथ पार्टी में हाल ही में शामिल हुए कई लोगों को टिकट दिए हैं। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से मैदान में उतारा गया है जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज अपने गढ़ अंबाला कैंट से फिर से चुनाव लड़ेंगे। कुछ दिन पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली, संजय कबलाना और श्रुति चौधरी क्रमश: टोहाना, बेरी और तोशाम सीट से चुनाव लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा