Haryana Elections: 'हरियाणा में हमें किसी की जरूरत नहीं', केजरीवाल के दावे पर कांग्रेस का पलटवार

By अंकित सिंह | Sep 21, 2024

हरियाणा में एक चुनावी रोड शो के दौरा आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि राज्य में हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। अब उनके इस दावे पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा है कि हरियाणा में हमें किसी की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में किसी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बीजेपी ने अपनी एजेंसियों को अरविंद केजरीवाल को जमानत देने का निर्देश दिया है ताकि वह कांग्रेस के खिलाफ प्रचार कर सकें। आप (अरविंद केजरीवाल) यही कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ Rohtak में होगी कांग्रेस की राह आसान, सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल

केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां खेड़ा मंदिर में हूं... मुझसे कहा गया है कि अगर मैं किसी मंदिर में जाऊंगा तो यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा। इसलिए, मैं यहां फिर से प्रार्थना करने आऊंगा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा बदलाव मांग रहा है। आप के समर्थन के बिना हरियाणा में सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैंने हिसाब लगा लिया है कि आप कितनी सीटें जीतने वाली है और मुझे पता है कि आप के समर्थन के बिना सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने सवाल किया कि बीजेपी ने आपको क्या दिया? उन्होंने केवल भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई दी है...इस बार पूरा हरियाणा परिवर्तन मांग रहा है।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha नोटिस पर बागी तृणमूल सांसदों ने जवाब के लिए 15 दिन का समय मांगा

Sukhvinder Sukhu के कार्यक्रमों से Virbhadra Singh की तस्वीर नदारद, Pratibha Singh भड़कीं

अचूक, अभेद्य और सटीक भारतीय वायु सेना: गर्व के साथ सफलता की ऊंचाइयों को छूते हुए

Delhi Police Crime Branch की जांच तेज: CJP Protest हिंसा में 2873 Suspects रडार पर