Haryana Elections: कुमारी सैलजा और सुरजेवाला बीजेपी में होंगे शामिल? खट्टर बोले- संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता

By अंकित सिंह | Sep 21, 2024

विधानसभा चुनाव के बीच हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा नाराज है। यही कारण है कि भाजपा ने भी मौके पर चौका लगाने की कोशिश की है। केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुमारी सैलजा को बड़ा ऑफर दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वह हमारे साथ आती हैं तो हम इसके लिए तैयार हैं। खट्टर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में इतनी कलह हो गई है कि वहां सीएम पद के लिए चेहरा स्पष्ट नहीं है।

इसे भी पढ़ें: भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ Rohtak में होगी कांग्रेस की राह आसान, सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक सहायता प्रदान करने, युवाओं के लिए दो लाख नौकरियों और राज्य के अग्निवीरों को सरकारी नौकरियां देने का वादा किया गया है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत और चुनाव घोषणापत्र समिति के प्रमुख कृष्णपाल गुर्जर की उपस्थिति में संकल्प पत्र जारी किया। हरियाणा में अगले महीने होने वाले चुनावों के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही सत्तारूढ़ भाजपा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलों की खरीद का भी वादा किया है।

प्रमुख खबरें

Goa में Nana Patekar के निधन पर श्रद्धांजलि देने GMCH पहुंचे Sharad Pawar

मोदी के समर्थन में नारेबाजी पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, कश्मीरी युवक की कर दी पिटाई, बीजेपी आग बबूला

Noida बस गैंगरेप मामले में Delhi Court ने तय किए आरोप, 24 अक्टूबर को दर्ज होंगे बयान

Election Commission पर हार का ठीकरा फोड़कर अराजकता फैला रहे Rahul Gandhi, बोले CM Mohan Yadav