हरियाणा सरकार ने 12 नए श्रम अदालत की स्थापना को मंजूरी दी: मंत्री अनिल विज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2025

हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि औद्योगिक विवादों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 12 जिलों में 12 नये श्रम अदालतों की स्थापना को मंजूरी दी है।

ये जिले पंचकुला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जिंद, सिरसा, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद और मेवात (नूंह) हैं। विज ने बताया कि इन 12 श्रम अदालतों की स्थापना के लिए बुनियादी ढांचे, फर्नीचर, वाहनों आदि पर लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Kolkata के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी भीड़ से भगदड़, 25 लोग घायल

Kolkata Durga Puja Pandal में भगदड़ से 17 श्रद्धालुओं की मौत, 25 घायल

T20I सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर बोले Shreyas Iyer, टीम बेहतर गेंदबाजी कर सकती थी

Rahul Gandhi पर बरसे Nitin Nabin, लगाया विदेशी टूलकिट गिरोह की कठपुतली बनने का आरोप