कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण हरियाणा सरकार ने 9 जिलों में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

चंडीगढ़। कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को नौ जिलों में सप्ताहांत में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। एक सरकारी आदेश में बताया गया कि सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। आदेश के मुताबिक जिन जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है उनमें गुड़गांव, फरीदाबाद, पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। आदेश में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी एक बार फिर जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है।

इसे भी पढ़ें: सोराबजी थे प्रेस की स्वतंत्रता के समर्थक, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति कटिबद्ध: प्रधान न्यायाधीश

हरियाणा सरकार ने इस पर विचार किया है कि राज्य में इसके प्रसार पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘30 अप्रैल (शुक्रवार) की रात दस बजे से तीन मई (सोमवार) की सुबह पांच बजे तक सप्ताहांत लॉकडाउन रहेगा।’’ आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों के अंदर रहना होगा। लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को घर छोड़ने या पैदल चलने, वाहनसे आवाजाही करनेया सार्वजनिक स्थानों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी। आवश्यक सेवाओं को पाबंदियों से छूट दी गई है।

प्रमुख खबरें

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार ने दाखिल किया नामांकन, AAP नेता भी रहे साथ, मनोज तिवारी से है मुकाबला

कसाब को सजा करवाई इसलिए मुझे देशद्रोही बता रहे? Congress नेता Vijay Namdevrao के दावे पर उज्जवल निकम ने किया पलटवार

Uttar Pradesh: कांग्रेस और सपा के डीएनए में है राम द्रोह, इंडी गठबंधन पर CM Yogi का बड़ा वार

Mumbai 26/11: कसाब को क्लीन चिट देकर क्या साबित करना चाहती है कांग्रेस? उज्जवल निकम ने पूरे मामले पर क्या कहा