Haryana: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जूनियर हॉकी कोच गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक जूनियर हॉकी कोच को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता गर्भवती हो गई थी और इस सप्ताह उसका गर्भपात हो गया।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब फरीदाबाद की एक 17 वर्षीय निशानेबाज ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान भारतीय कोचिंग स्टाफ के एक प्रमुख सदस्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार, रेवाड़ी जिले के एक गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा ने शुक्रवार को खोल थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले एक जूनियर कोच ने स्टेडियम में उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसे वह तीन साल से जानती थी।

पीड़िता ने बताया कि इस घटना के कारण वह गर्भवती हो गई और पांच जनवरी को उसका गर्भपात हो गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, हमने आरोपी जूनियर कोच को गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Youth Congress का बड़ा प्रदर्शन, India-US ट्रेड डील को बताया किसानों के लिए धोखा

Chaitra Navratri Colour List: मां दुर्गा की कृपा के लिए 9 दिन पहनें ये खास रंग, देखें पूरी Day-Wise List

S. Jaishankar की Iran रणनीति का असर, 40,000 मीट्रिक टन LPG लेकर Mundra पोर्ट पहुंचा शिवालिक

Iran में तबाही के बीच बगदाद से लेबनान तक तेज हुए मिसाइल और ड्रोन हमले, Tehran बोला- दुश्मनों के लिए Hormuz बंद