Haryana: लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव भी रेवाड़ी से हारे, कभी Dy CM पद पर ठोका था दावा

By अंकित सिंह | Oct 08, 2024

हरियाणा की रेवाड़ी सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। रेवाडी को दक्षिण हरियाणा का राजनीतिक केन्द्र माना जाता है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लक्ष्मण सिंह यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार चिरंजीव राव को करीब 24,840 वोटों के अंतर से हराया। लक्ष्मण सिंह यादव को लगभग 71,759 वोट मिले, जबकि चिरंजीव राव को लगभग 46,919 वोट मिले। यादव बहुल इस सीट पर 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें कई उम्मीदवार यादव बिरादरी से ही आते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Haryana की जीत पर बोले Nayab Singh Saini, इसका श्रेय PM Modi को जाता है, उनके नेतृत्व में बढ़ेंगे आगे

इसके अलावा राव की शादी लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का यादव से हुई है। रेवाड़ी विधानसभा सीट पर हमेशा से ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय सिंह यादव लगातार यहां से जीतते रहे हैं। इससे पहले चिरंजीव राव ने कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया था। इसके साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद पर भी दावा ठोका था। उन्होंने कहा था कि मेरा मानना ​​है कि राज्य के लोग खुश हैं कि 10 साल बाद वे भाजपा से मुक्त होने वाले हैं। आज जिस तरह से लोग सामने आ रहे हैं उससे साफ संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने के लिए तैयार है। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं। पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है। यह जनता और पार्टी आलाकमान तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

प्रमुख खबरें

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला