अपराह्न 2 बजे तक की बड़ी खबरें: Delhi इमारत हादसा, Jharkhand खदान दुर्घटना और Modi का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 05, 2026

नयी दिल्ली, पांच नवंबर बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि34 : मोदी मेट्रो प्रधानमंत्री मोदी ने शहरी भारत में बदलाव की रफ्तार की सराहना की नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 2014 से पहले की रफ्तार से ही जारी रहता तो पुणे जैसे शहरों को मेट्रो कनेक्टिविटी के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता।

प्रादे59 : हरियाणा शाह लीड पदयात्रा राहुल गांधी ने संसद में हंगामा करने को कांग्रेस की कार्यशैली बना दिया : अमित शाह करनाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद में हंगामा करने को ‘‘कांग्रेस की कार्यशैली’’ बना दिया।

प्रादे55 : झारखंड कोयला खदान लीड दुर्घटना झारखंड की कथारा कोयला खदान में कोयले का ढेर ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल बोकारो (झारखंड), झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की कथारा कोयला खदान में बृहस्पतिवार को कोयले का ढेर ढहने से कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अर्थ14 : टाटा संस जॉर्जिया मेलोनी इवेको के अधिग्रहण के बाद टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी से मुलाकात की नयी दिल्ली, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने रोम स्थित पलाज्जो चिगी में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। इस दौरान इतालवी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी इवेको समूह के टाटा मोटर्स द्वारा अधिग्रहण और दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक औद्योगिक एवं आर्थिक संबंधों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।

अर्थ12 : जयशंकर गुयाना लीड ऋण भारत ने गुयाना के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा बढ़ाने की घोषणा की सेंट जोन्स, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एंटीगुआ एवं बारबुडा में गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली से मुलाकात के दौरान गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा बढ़ाने की घोषणा की।

दि27 : न्यायालय आजम खान ईडी मामले में आजम खान की जमानत याचिका पर सुनवाई से उच्चतम न्यायालय का इनकार नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के एक नए मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

वि15 : नेपाल मिसरी विदेश सचिव मिसरी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शाह से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की काठमांडू, भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बृहस्पतिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से मुलाकात की और द्विपक्षीय हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

वि8 : अमेरिका चुनाव वेंस अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार, वेंस ने ईरान युद्ध से दूरी बनाने की कोशिश की वाशिंगटन, अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को मिली भारी हार के बाद बुधवार को उपराष्ट्रपति जे डी वेंस सार्वजनिक रूप से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान युद्ध के फैसले का समर्थन करने से बचते दिखे और मतदाताओं की ओर से राष्ट्रपति को दिए गए स्पष्ट संदेश से खुद को अलग रखने की कोशिश की।

खेल6 : खेल रणजी ग्रुप बी त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रन से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की अगरतला, त्रिपुरा ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार को यहां पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र को 133 रन से करारी शिकस्त देकर मौजूदा सत्र की पहली जीत दर्ज की।

खेल1 : खेल ओलंपिक युवा भारत युवा ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं तन्वी डकार (सेनेगल), भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पत्री युवा ओलंपिक खेलों की महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

प्रमुख खबरें

IPS अधिकारी Satyarth Aniruddha Pankaj का पहला कविता संग्रह आमुख Lucknow में हुआ रिलीज

Agniveer Scheme सफल साबित हुई, रक्षा बलों की समीक्षा पर हुआ बदलाव: Ashwini Vaishnaw

ठाणे MACT ने MSRTC को दिया 31.95 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश

Winter Special: टमाटर सूप भूल जाएंगे, एक बार ट्राई करें यह क्रीमी आलू-फूलगोभी सूप