Haryana: अंबाला में छत से गिरने के बाद प्रवासी मजदूर की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

हरियाणा के अंबाला में काम करते समय दौरा पड़ने के कारण छत से गिरने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना अंबाला शहर के सेक्टर-8 में हुई। मृतक की पहचान बिहार के हरि लाल (55) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि इसके चलते अस्पताल में कई घंटों तक अफरा-तफरी मची रही और व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। हरि लाल के बेटे ने पत्रकारों को बताया कि उनका परिवार बिहार का रहने वाला है और उनके पिता को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल सका और उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची अंबाला सेक्टर-9 पुलिस थाने की प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि शव को पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo के दम पर Al Nassr बना Saudi League Champion, दागे दो गोल