'लागा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे...', हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने ऐसे कसा कांग्रेस पर तंज

By अंकित सिंह | Aug 06, 2022

कांग्रेस इन दिनों लगातार मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर है। कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन कर रही है। 5 अगस्त को कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया था। दिल्ली में कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में भी लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी पर नहीं बल्कि गांधी परिवार से भ्रष्टाचार को लेकर हो रही पूछताछ के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। अब हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से तंज करता है। इसके लिए अनिल विज ने एक गाना भी गुनगुनाया। अनिल विज ने कहा कि लगा चुनरी में दाग छुपाऊं कैसे।

इसे भी पढ़ें: MP में भी जारी है पॉलिटिकल ड्रामा, दिग्विजय का आरोप- बिना सूचना कांग्रेस कार्यालय में घुसी पुलिस

आपको बता दें कि कांग्रेस जबरदस्त तरीके से भाजपा पर हमलावर है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में तुगलक रोड पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया है। विपक्षी दल कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को देशव्यापी विरोध का आह्वान किया था। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन से रोकना), 188 (लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा), 332 (लोक सेवक को उसका काम करने से रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 34 (साझा इरादा) के तहत तुगलक रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Aung San Suu Kyi को King Charles III द्वारा भेजी गईं पुस्तकें म्यांमा प्रशासन ने सौंपी

पूर्व डिप्टी सीएम KS Eshwarappa को आए दो धमकी भरे फोन, पुलिस में दी शिकायत

Delhi Police के सिपाही और उसके साथी ने किया अपहरण, डेढ़ लाख फिरौती मांगने पर गिरफ्तार

Mizoram में DRI की बड़ी कार्रवाई, 8.64 करोड़ रुपये मूल्य की 43 लाख से अधिक विदेशी सिगरेट जब्त