17 साल से फरार चल रहे अपराधी को हरियाणा पुलिस ने किया अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने पिछले 17 साल से फरार चल रहे एक अपराधी को सोमवार को झारखंड से गिरफ्तार किया। वह व्यक्ति 2004 में पैरोल पर जेल से बाहर आया था और फरार हो गया था। राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल के प्रवक्ता ने यहां बताया कि धर्मेंद्र उर्फ राजेश हरियाणा के सोनीपत का रहनेवाला है और वह कई आपराधिक मामलों में वांछित था। राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धर्मेंद्र अपने सहयोगियों के साथ 2000 में सोनीपत में सशस्त्र लूटपाट के एक मामले में शामिल था।

प्रमुख खबरें

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट