हरियाणा पुलिस ने नकली नोटों के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 14, 2022

चंडीगढ़ ।  हरियाणा पुलिस द्वारा नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 1.11 लाख रुपये की जाली नोट जब्त कर इस सिलसिले में सिरसा जिले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला के पास से 124 नोट 500-500 के, 200 नोट 200-200 के और 90 नोट 100-100 नोट बरामद किए हैं। आरोपी महिला की पहचान सुखविंदर कौर के रूप में हुई है।

पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि गिरफ्तार महिला और उसका बेटा गगनदीप पंजाब से नकली नोट लाकर शहर में सप्लाई करने की फिराक में हैं। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेड कर महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.11 लाख के नकली नोट बरामद किए। हालांकि, उसका बेटा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया जिसकी पहचान कर ली गई है और उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति: खनन मंत्री

दोनों आरोपियों पर नकली व जाली नोट रखने और इस्तेमाल करने के लिए आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

राज्य में खाद/यूरिया की कोई भारी कमी नहीं: कृषि मंत्री

इसे भी पढ़ें: युवाओं में कौशल विकास सृजित कर रोजगार उपलब्ध करवाने में केन्द्र होगा वरदान साबित - दुष्यंत चौटाला

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जय प्रकाश दलाल ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में खाद/यूरिया की कोई भारी कमी नहीं है और हरियाणा का किसान खुश है। उन्होंने बताया कि वर्तमान रबी मौसम के दौरान 09-03-2022 तक किसानों को 10.80 लाख मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराया जा चुका है, जो कि पिछले वर्ष की खपत ( 10.51 लाख मीट्रिक टन यूरिया ) से अधिक है। इसके अतिरिक्त 09-03-2022 तक की स्थिति अनुसार राज्य में 1.38 लाख मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक भी उपलब्ध है। कृषि मंत्री ने बताया कि रबी 2021-22 के लिए कुल 11.00 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता का अनुमान था। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में उर्वरकों की आपूर्ति की लगातार निगरानी मुख्यालय तथा जिला स्तर पर की जा रही है।

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह