Haryana Police होगी Hi-Tech, CM Saini का ऐलान, सड़कों पर पुलिसकर्मी Body Camera से होंगे लैस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2026

हरियाणा की सड़कों पर तैनात पुलिस कर्मियों को अगले तीन वर्षों में ‘बॉडी कैमरा’ से लैस किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए अगले साल ऐसे 5,000 कैमरों की खरीद का प्रस्ताव किया। अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर और पेहोवा में सात महिला पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे, जबकि सोनीपत, गोहाना और बहादुरगढ़ में तीन नये साइबर अपराध पुलिस थाने स्थापित किए जाएंगे।

बजट पेश करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाना है, जिसमें महिलाओं, युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और उद्यमियों पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री सदन में प्रवेश करते समय भगवा रंग की पगड़ी पहने हुए थे और सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ‘जो बोले सो निहाल’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेबजट को ‘‘वास्तविकता से परे बयानबाजी’’ करार दिया और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने राज्य को 55 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पिछले ग्यारह वर्षों में राज्य के कर्ज के बोझ को लगातार बढ़ाया है और इस मुद्दे पर श्वेत पत्र की मांग की। हुड्डा ने दावा किया कि आंतरिक ऋण, लघु बचत, सार्वजनिक क्षेत्र के ऋण और लंबित बिजली बिल और सब्सिडी सहित राज्य की कुल देनदारियां लगभग 55 लाख करोड़ रुपये हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह गंभीर वित्तीय दबाव और अर्थव्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर रोजगार सृजन और महंगाई पर नियंत्रण पाने में विफल रहने और प्रति व्यक्ति आय वृद्धि के अपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सरकार के दौरान प्रति व्यक्ति आय लगभग 37,000 रुपये से बढ़कर लगभग 1.50 रुपये हो गई थी, यानी चार गुना वृद्धि हुई। जबकि, भाजपा के 10 वर्षों के शासनकाल में यह केवल दो गुना बढ़ी।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand