देश में वित्त प्रबंधन में हरियाणा अव्वल

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 23, 2022

चंडीगढ़ ।  पंचकूला में वित्त भवन के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि देश में वित्त प्रबंधन में हरियाणा अव्वल है। वित्त विभाग किसी भी सरकार के लिए वैसे ही काम करता है जैसे शरीर के लिए हृदय। प्रदेश का वित्त जनता का वित्त है, हम केवल उसके प्रहरी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष हम बजट बनाते हैं। आय और खर्च में संतुलन बनाते हैं। कोविड में आय कम होने पर भी हमारा Fiscal Deficit सीमित रहा। हमने केंद्र सरकार की ऋण सीमा के अंदर हमारा ऋण रखा। 

मनोहर लाल ने कहा कि विकास शुल्क के मुद्दे पर विपक्ष लोगों को बरगला रहा है। ये 2018 में बढ़ाया गया था, लेकिन विपक्ष आज इसकी गणना ही गलत कर रहा। उन्होंने कहा कि शहर की व्यवस्था के लिए निकायों को मजबूत करना होगा।

 

इसे भी पढ़ें: पोर्टल पर पंजीकरण के लिए युवाओं में बढ़ा उत्साह--- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

 

अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 7 साल में प्रदेश का समग्र विकास कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने सरकार के वित्त प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय वित्तमंत्री ने भी हरियाणा के वित्त प्रबंधन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संसद में भी जब प्रधानमंत्री हरियाणा की योजनाओं का जिक्र करते हैं तो वे गर्व महसूस करते हैं। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के विकास की दिशा बदल दी है।

प्रमुख खबरें

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक

PK Kunhalikutty on PM SHRI: केरल के मंत्री बोले- UDF बैठक में नहीं हुई योजना पर चर्चा