हरियाणा का 2022-23 का बजट पहली बार विधानसभा समितियों के माध्यम से पारित होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2022

चंडीगढ़ ।  हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज वित्तमंत्री के रूप में वर्ष 2022-23 के लिए 1,77,255.99 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसे विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञान चन्द गुप्ता ने विधानसभा समितियों के माध्यम से लोकसभा की तर्ज पर पारित करवाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने विभिन्न विषयों पर विधानसभा की आठ समितियों के गठन की घोषणा की।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गये अपने 2.25 घण्टे के बजट अभिभाषण के बाद श्री ज्ञान चन्द गुप्ता ने इन विधानसभा समितियों की घोषणा सदन में की। विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रणबीर सिंह गंगवा कमेटी-1 के अध्यक्ष होंगे, जबकि विधायक श्री असीम गोयल कमेटी-2, विधायक श्रीमती गीता भुक्कल कमेटी-3, विधायक श्री ईश्वर सिंह कमेटी-4, विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा कमेटी-5, विधायक श्रीमती किरण चौधरी कमेटी-6, विधायक श्री घनश्याम दास आरोड़ा कमेटी-7 तथा विधायक डा0 अभय सिंह यादव कमेटी-8 के अध्यक्ष होंगे।  

इसे भी पढ़ें: इस बार सरसों की 21 मार्च व गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से--- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

कमेटी के अन्य सदस्यों की घोषणा विधानसभा सचिवालय द्वारा आज ही जारी की जाएगी तथा बजट सत्र के लिए जारी समयसारिणी अनुसार 9 से 11 फरवरी (तीन दिन) विधानसभा की कोई बैठक नहीं होगी, जबकि ये तीन सरकारी कार्य दिवस हैं और विधानसभा की गठित ये विधानसभा कमेटियां बजट के विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर 14 मार्च को अपनी रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेंगी। ये कमेटियां शनिवार, अवकाश के दिन भी कार्य करेंगी, जिसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की अधिकृत कार्यवाही में इसे शामिल करने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका