क्या समोसा, जलेबी और लड्डू को लेकर सरकार ने लिया है कोई फैसला? PIB Fact Check ने बताई पूरी सच्चाई

By अंकित सिंह | Jul 15, 2025

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने समोसे, जलेबी और लड्डू जैसे खाद्य उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी जारी की है। यह दावा झूठा है। पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की इस एडवाइजरी में विक्रेताओं द्वारा बेचे जाने वाले खाद्य उत्पादों पर कोई चेतावनी लेबल नहीं है और न ही इसमें भारतीय स्नैक्स के प्रति कोई विशेष निर्देश दिए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: समोसा, जलेबी, लड्डू भी सिगरेट जितना खतरनाक? जंक फूड के खिलाफ सरकार ने छेड़ दी कौन सी नई जंग

इससे पहले कहा गया था कि समोसे, जलेबी और वड़ा पाव जैसे भारत के पसंदीदा स्नैक्स पर जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियाँ दिखाई देंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नया जागरूकता अभियान शुरू किया है जिसमें सभी केंद्र सरकार के संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वे रोज़मर्रा के स्नैक्स में वसा और चीनी की मात्रा बताने वाले बोर्ड लगाएँ—जैसे सिगरेट के पैकेट पर चेतावनियाँ होती हैं। हालांकि, पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे झूठा बताया है।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?