Haseen Dillruba Teaser: प्यार के तीन रंग-वासना, जुनून और छल की नयी कहानी

By रेनू तिवारी | Jun 08, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू साल 2021-2022 में कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्मों की कतार में पकमिंग फिल्म हसीन दिलरुबा भी शामिल हैं। पोस्टर के बाद अब तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म हसीन दिलरुबा का टीजर आउट हो गया है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे तापसी विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे के साथ प्यार और विश्वासघात के खेल में फंस जाती है।

 

इसे भी पढ़ें: सुजॉय घोष के साथ फिल्म ‘उमा’ में काम करेंगी अदाकारा काजल अग्रवाल

  

फिल्म के आधिकारिक सिनॉप्सिस में लिखा है, “एक महिला जिसका दिल उपन्यास में कैद शब्दों की तरह जीने के लिए तरसता है, खुद को अपने ही पति की हत्या में उलझा हुआ पाती है। क्या वह अपने वास्तविक जीवन-उपन्यास की अराजकता में खो जाएगी या उसे अपनी मासूमियत मिलेगी? 

 

हसीन दिलरुबा का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय ने अपने बैनर कलर येलो प्रोडक्शन के तहत इरोज इंटरनेशनल और हिमांशु शर्मा के सहयोग से किया है। हसीन दिलरुबा की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है। अमित त्रिवेदी ने इसका संगीत दिया है।

हसीन दिलरुबा पहले सितंबर 2020 में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन चल रहे कोरोनावायरस महामारी के कारण रिलीज़ की तारीख को स्थगित करना पड़ा। इसके बाद निर्माताओं ने इसकी नाटकीय रिलीज को छोड़ दिया। फिल्म अब 2 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है। 

 

प्रमुख खबरें

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ