94 बार चुनाव हारने वाले हसनुराम अंबेडकरी फिर मैदान में, 100 बार हारने का बनाएंगे रिकॉर्ड

By अंकित सिंह | Jan 21, 2022

उत्तर प्रदेश में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है। पहले चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हर उम्मीदवार चुनाव में अपने-अपने जीत के दावे करता है। चुनावी जीत के लिए वह दमखम भी लगाता है। इन सबके बीच आगरा के एक ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार ने भी नामांकन भरा है जो अब तक 94 नामांकन दाखिल कर चुका है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 74 साल के हसनुराम अंबेडकरी की। आगरा जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट से हसनुराम ने अपना नामांकन भरा है। हसनुराम अब तक 94 बार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं लेकिन सफलता उन्हें नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें: यूपी में भाजपा की तीसरी सूची जारी, रायबरेली से अदिति सिंह तो कन्नौज से असीम अरुण को टिकट

हसनुराम ने तो यह भी कह दिया है कि मैं 100 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड बनाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि मेरा विरोधी कौन है। मैं अंबेडकर की विचारधारा में विश्वास करता हूं और मतदाताओं के एक विकल्प के लिए मैं चुनाव लड़ता हूं। जीतने वाले नेता तो जनता को भूल जाते हैं। हसनुराम अंबेडकरी 2021 के जिला परिषद चुनाव में भी उतरे थे लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने आगरा और फतेहपुर सिकरी सीटों से अपना नामांकन दाखिल किया था लेकिन जमानत नहीं बचा पाए थे। 1989 के लोकसभा चुनाव में हसनुराम को 36000 वोट हासिल हुए थे। 

प्रमुख खबरें

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार

Kidney Disease: Diabetes और High BP से बढ़ता है Kidney की बीमारी का खतरा, इन बदलावों पर दें ध्यान

ठाणे में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, ऑटो चालक गिरफ्तार

Asian Games में Manush Shah और Manav Thakkar की जोड़ी से पदक की आस