मोदी के गले मिला तो दिल में नहीं थी नफरत: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2019

अजमेर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत नफरत का नहीं बल्कि प्यार का देश है और नफरत को नफरत नहीं बल्कि प्यार ही काट सकता है। उन्होंने कहा कि जब वह लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले मिले तो उनके दिल में मोदी के लिए किसी तरह की नफरत नहीं थी। यहां कांग्रेस सेवा दल के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल ने आरएसएस पर भी निशाना साधा और कहा कि वह देश को बांटने तथा नफरत फैलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हम 2019 में इन्हें (भाजपा को) हराएंगे लेकिन उन्हें मिटाएंगे नहीं। राहुल ने कहा कि आपने संसद में देखा, एक तरफ नरेंद्र मोदी मेरे परिवार के बारे में, मेरे बारे में उल्टी सीधी बात करते हैं। गाली देते हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी का अपमान करते हैं, वह कहते हैं कि कांग्रेस को मिटा दूंगा ... और कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष लोकसभा में जाकर उनके गले लगता है। मैं आपको बता रहा हूं कि जब मैं मोदी जी के गले मिला मेरे दिल में उनके लिए नफरत नहीं थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार को SC से झटका, ACB और जांच आयोग पर होगा केंद्र का अधिकार

कांग्रेस अध्यक्ष ने सेवादल को पार्टी का महत्वपूर्ण संगठन बताते हुए कहा कि सेवादल पार्टी की विचारधारा का रक्षक है और हमारा सबसे जरूरी संगठन है। ‘‘लेकिन कांग्रेस पार्टी के परिवार में जो जगह और आदर सेवादल को मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा कि आरएसएस की नफरत और बांटने की सोच का मुकाबला सेवादल प्यार और गले लगाने की सोच के साथ करे। सेवादल का महाधिवेशन लगभग तीन दशक बाद आयोजित हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century

Online Fraud पर RBI का बड़ा फैसला, बैंक ग्राहकों को मिलेगा ₹25,000 तक का Compensation, जानें नए नियम।