हाथरस मामले की CBI या फिर SC की निगरानी में हो जांच: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2020

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हाथरस मामले में सीबीआई जांच या उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच किये जाने की मांग की है। मायावती ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘हाथरस के जघन्य सामूहिक दुष्कर्म काण्ड को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती जाँच रिपोर्ट से जनता सन्तुष्ट नहीं लगती है। अतः इस मामले की सीबीआई से या फिर माननीय उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जाँच होनी चाहिये, बसपा की यह माँग है।’’ साथ ही, देश के माननीय राष्ट्रपति उत्तर प्रदेश से आते हैं व एक दलित होने के नाते भी इस प्रकरण में खासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये दखल देने की भी उनसे पुरजोर अपील। 

प्रमुख खबरें

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल

Noida में अस्पताल से अगवा तीन दिन की बच्ची बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द