क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, भारत ने ब्रिस्बेन से टेस्ट हटाने का नहीं किया अनुरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2021

सिडनी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने सोमवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहती है। हॉकले ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) क्वीन्सलैंड के पृथकवास नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है और उसका सहयोगी रवैया रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बीसीसीआई के अधिकारियों से हर दिन बात करते हैं। बीसीसीआई का सहयोगी रवैया रहा है और हमें उसकी तरफ से कोई औपचारिक सुझाव नहीं मिला है। हमने जो कार्यक्रम तैयार किया है दोनों टीमें उसके अनुसार खेलने के लिये तैयार हैं। ’’ चार मैचों की श्रृंखला का तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा जबकि चौथा मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन के गाबा में होना है।

इसे भी पढ़ें: पूरी भारतीय टीम एक साथ सिडनी जाएगी, चौथे टेस्ट के ब्रिसबेन में ही खेले जाने की संभावना

हॉकले का यह बयान भारत के पांच खिलाड़ियों उप कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और बल्लेबाज पृथ्वी सॉव को कथित जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिये अलग थलग रखने के फैसले के दो दिन बाद आया है। खिलाड़ियों का इंडोर रेस्तरां में खाने का एक वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बयान में कहा था कि वह बीसीसीआई के साथ मिलकर इसकी संयुक्त जांच कर रहा है कि इन खिलाड़ियों ने श्रृंखला के लिये तैयार किये गये जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया। एक प्रशंसक ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर