By एकता | Apr 25, 2022
क्या अपने कभी सेक्स जुड़े सपने देखें हैं? अगर हाँ, तो हम आपको बता दें कि सेक्स की ही तरह इससे जुड़े सपने भी हमारे जीवन का एक सामान्य हिस्सा हैं। हर कोई कभी न कभी तो सेक्स से जुड़े सपने देखता ही है। हो सकता है कि आप सपनों में खुद को अपने पार्टनर के सेक्स करता देखें या फिर हो सकता है कि आप खुद को अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ सेक्स करता देखें। हम सपने क्यों देखते हैं यह तो सबको पता ही है। पर सेक्स से जुड़े सपनों का क्या मतलब होता है और यह हमें हमारे जीवन के बारे में क्या बताते हैं? आईये जानते हैं-
कुछ सामान्य विषय हैं जो सेक्स के सपनों में दिखाई देते हैं-
1. किसी अजनबी या परिचित के साथ सेक्स करने का सपना देखना
- इस सपने का मतलब है कि आपकी यौन इच्छा उच्च स्तर पर पहुंच गयी है पर आप अपनी ज़रूरतों को पूरा नहीं कर रहे हों। अगर आप ऐसा सपना देख रहे हैं तो अपने पार्टनर के बारे में इसपर बात करें और उनसे अपने सेक्सुअल डिजायर के बारे में चर्चा करें।
2. अपने किसी एक्स के साथ सेक्स करने का सपना देखना
- अगर आप यह सपना बार-बार देख रहे हैं तो हो सकता है कि आप अभी भी अपने एक्स के प्यार में हैं और उनके जानें के दुःख को अभी तक अपने दिल से नहीं निकाल पाएं हैं। अगर आपका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है तो नए लोगों के साथ सेक्स करने से पहले खुद को थोड़ा समय दें। अगर आपके ब्रेकअप को छह से सात महीने बीत गए हैं तो आपको खुद पर ध्यान देने की जरूरत है।
3. ओरल सेक्स का सपना देखना
- इस सपने का मतलब यह हो सकता है कि आप ओरल सेक्स को करना चाहते हैं पर इसे लंबे समय से नकार रहे हैं। ज्यादातर लोग ओरल सेक्स करने से कतराते हैं अगर आपको यह पसंद हैं तो अपने पार्टनर के साथ इसपर चर्चा करें।