ब्रिक्स में शामिल होने के लिए अभी औपचारिक अनुरोध नहीं किया है: पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2023

पाकिस्तान ने कहा कि उसने अभी तक ब्रिक्स में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध नहीं किया है। उसने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस समूह ने अपने व्यापक विस्तार की घोषणा करते समय पाकिस्तान की अनदेखी की है। ब्रिक्स देशों के नेताओं ने 24 अगस्त को अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को समूह के नए पूर्णकालिक सदस्यों के रूप में शामिल करने का फैसला किया था, जिससे एक लंबी प्रक्रिया पर मुहर लग गई थी। ब्रिक्स का गठन सितंबर 2006 में हुआ था और इसमें मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत और चीन (ब्रिक) शामिल था। बाद में इसमें सितंबर 2010 में दक्षिण अफ्रीका को पूर्ण सदस्य के तौर पर शामिल किया गया जिसके बाद इसे ‘ब्रिक्स’ का नाम मिला।

प्रवक्ता ने पाकिस्तान को एक महत्वपूर्ण विकासशील देश बताया जिसने ‘‘दक्षिण के देशों के बीच शांति, एकजुटता और सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अंतरराष्ट्रीय सहयोग की भावना को बढ़ावा देने और समावेशी बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रयास जारी रखेंगे।

प्रमुख खबरें

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत

मोदी का नाम लेकर ईरान का बहुत बड़ा फैसला, क्या करेगा भारत?