केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ मामले में HC ने पुलिस से मांगा जवाब, दो हफ्ते में दाखिल करनी होगी स्टेटस रिपोर्ट

By अनुराग गुप्ता | Apr 01, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर हुए हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा है। जहां पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। इसके साथ ही कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फूटेज को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। 

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है, सीसीटीवी फुटेज संरक्षित करेंगे और स्थिति रिपोर्ट दाखिल करेंगे।

इसे भी पढ़ें: The Kashmir Files: केजरीवाल के बयान का विरोध, तेजस्वी सूर्या बोले- बिना शर्त माफ़ी मांगे दिल्ली के CM

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। दायर याचिका में दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय को भविष्य में मुख्यमंत्री और उनके आवास की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh