The Kashmir Files: केजरीवाल के बयान का विरोध, तेजस्वी सूर्या बोले- बिना शर्त माफ़ी मांगे दिल्ली के CM

tejaswi surya
अंकित सिंह । Mar 30 2022 5:11PM

तेजस्वी सूर्य ने कहा कि दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल द्वारा कश्मीरी पंडितों के उपहास करने के ख़िलाफ़ अखिल भारतीय युवा मोर्चा ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली CM और AAP से बिना शर्त माफ़ी की मांग करते हैं।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिल्ली की राजनीति गर्म है। भाजपा लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। इन सबके बीच आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद से आम आदमी पार्टी भी भाजपा पर हमलावर हो गई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर तोड़फोड़ की है। भाजपा लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से माफी की मांग कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इसको लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।

तेजस्वी सूर्य ने कहा कि दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल द्वारा कश्मीरी पंडितों के उपहास करने के ख़िलाफ़ अखिल भारतीय युवा मोर्चा ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली CM और AAP से बिना शर्त माफ़ी की मांग करते हैं। जब तक वह ऐसा नहीं करते तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा पर जमकर हमले किए जा रहे हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचकर उनके घर के CCTV कैमरे, सुरक्षा बैरियर तौड़े। सोची समझी साजिश के साथ अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ है। भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या कर उनको खत्म करने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर भड़कीं राबड़ी देवी, कहा- योगी को ही बना दीजिए बिहार का सीएम

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह भी आरोप लगाया कि “भाजपा के लोगों द्वारा हमला दिल्ली पुलिस के कर्मियों की मौजूदगी में किया गया, जिसके दौरान सीसीटीवी कैमरे और बैरियर तोड़ दिए गए।” भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के निकट प्रदर्शन किया, लेकिन किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर बीजेपी और आप के बीच जुबानी-जंग छिड़ी हुई है, केजरीवाल ने हाल ही में इस मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। भाजपा नेता और कार्यकर्ता केजरीवाल पर हमला करते रहे हैं और उन पर कश्मीरी पंडितों के दर्द का “मजाक” उड़ाने और कश्मीर में उनके “नरसंहार” पर आधारित फिल्म को झूठ बताने का आरोप लगाते रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़