43 आपराधिक मामलों को वापस लेने के कदम के खिलाफ HC का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया सरकार के आदेश पर लगाई रोक

By अभिनय आकाश | May 29, 2025

कर्नाटक हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के अक्टूबर 2024 के उस फैसले को खारिज कर दिया जिसमें 2022 के पुराने हुबली दंगों से जुड़े 43 आपराधिक मामले वापस लेने का आदेश दिया गया था। इन मामलों में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता, राजनेता और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल थे। हाई कोर्ट ने फैसले को सरकार के लिए कानूनी झटका माना जा रहा है, जिसने 10 अक्टूबर को मामले वापस लेने का आदेश दिया था। इस फैसले को अधिवक्ता गिरीश भारद्वाज द्वारा दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) के माध्यम से चुनौती दी गई थी, जिन्होंने इस कदम की वैधता पर सवाल उठाया था। मुख्य न्यायाधीश एनवी अंजारिया और न्यायमूर्ति केवी अरविंद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने जनहित याचिका स्वीकार कर ली और सरकार की कार्रवाई पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में गिग वर्कर के लिए अध्यादेश ऐतिहासिक कदम, अन्याय खत्म होगा: राहुल

विपक्ष के उपनेता अरविंद बेलाड ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा, “ये वे लोग हैं जिन्होंने पुलिस स्टेशन और पुलिस पर हमला किया। उन्होंने पुलिस को जिंदा जलाने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस सरकार मुस्लिम समुदाय और अल्पसंख्यक वोटों को खुश करने के लिए ऐसा कर रही है। यह कांग्रेस के डीएनए में है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन