HDFC Bank ने कनिष्ठों के साथ खराब बर्ताव पर अधिकारी को निलंबित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2023

मुंबई। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने अपने एक उच्च अधिकारी को कनिष्ठ कर्मचारियों के साथ खराब बर्ताव के लिए सोमवार को निलंबित कर दिया। उपाध्यक्ष स्तर के इस अधिकारी ने कारोबारी लक्ष्य को लेकर कनिष्ठ कर्मियों के साथ गलत बर्ताव किया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बैंक ने यह कदम उठाया है। देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने कोलकाता में कार्यरत इस अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

बैंक ने बयान में कहा, ‘‘इस मामले में शुरुआती जांच के बाद संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।’’ बैंक ने कहा कि हम अपने सभी कर्मचारियों का सम्मान करते हैं और इस तरह के बर्ताव की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत