वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर का वार

By अंकित सिंह | Jun 07, 2025

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी अपने बयानों से पाकिस्तान को मजबूत करते हैं और उसे बोलने के लिए हथियार देते हैं। पाकिस्तान राहुल गांधी के बयानों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने पक्ष में करता है। देश के लिए इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है? आज जब कांग्रेस सत्ता से बाहर है तो वह पानी से बाहर मछली की तरह तड़प रही है। राहुल गांधी का दर्द यह है कि वह सत्ता में नहीं हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब उन्हें देश के साथ खड़ा होना चाहिए तो वह पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने मैच फिक्सिंग की तरह धांधली की, महाराष्ट्र चुनाव 2024 को लेकर राहुल गांधी ने लगाया बड़ा आरोप

वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद घोषित संघर्ष विराम के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सरेंडर करने वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने मंगलवार को तब विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने आरोप लगाया कि भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया। उनकी टिप्पणी पर भारी प्रतिक्रिया हुई और भाजपा ने उन पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Bihar में बैंकों की मनमानी पर Samrat सरकार का अल्टीमेटम, खराब Performance पर बंद होगा Govt Deposit

RBI का Rules पर बड़ा प्रहार, 135 Non-Banking कंपनियों का पंजीकरण हुआ रद्द।

Mukesh Ambani का एक फैसला और बाजार में हरियाली, Reliance की तेजी ने निवेशकों को किया खुश।

Gold Price पर दोहरी मार: Profit Booking और US संकेतों से 1.50 लाख के नीचे फिसला सोना